August 25, 2026

72.66 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Share this

चार ट्रॉली बैग से 69 पैकेट गांजा बरामद, कीमत 36.33 लाख रुपए

 ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे गांजा, आरपीएफ ने ट्रेन में पकड़ा

बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन नारकोस के तहत पुरी-सूरत एक्सप्रेस में कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 72.661 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 36.33 लाख रुपए बताई गई है। आरपीएफ की क्राइम इंटेलिजेंस टीम को 24 अगस्त को सूचना मिली थी। इसके आधार पर दरेंकसा-गोंदिया के बीच गाड़ी संख्या 22827 पुरी-सूरत एक्सप्रेस के बी-5 कोच में जांच की गई। यहां चार ट्रॉली बैग के साथ एक महिला और एक पुरुष यात्री संदिग्ध हालत में मिले। तलाशी में बैग से 69 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

 

पहले भी 10 बार ट्रेन से कर चुके हैं तस्करी

आरोपियों की पहचान टूकु नायक 38 वर्ष और ईश्वरी बेहरा उर्फ इशू 35 वर्ष, निवासी कांटाभाजी, बलांगीर, ओडिशा के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने गांजा ओडिशा से भुसावल, महाराष्ट्र ले जाने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने पहले भी करीब 10 बार तस्करी करने की जानकारी दी।