August 23, 2026

रतनपुर मां महामाया मंदिर में अब सुगम दर्शन के लिए देना होगा शुल्क, उज्जैन-तिरुपति की तर्ज पर 100 रुपए का दान कूपन लेने पर मिलेगी सुविधा

Share this

आम भक्तों के लिए गर्भगृह में फोटो लेने पर प्रतिबंध, वीआईपी नेताओं को सुविधा

दिव्यांग और नि:शक्तजनों के लिए सुविधा नि:शुल्क, एक सहायक को भी प्रवेश

रिपोर्ट प्रभात सोनछत्र 

बिलासपुर। रतनपुर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी मंदिर में अब भक्तों को सुगम दर्शन के लिए शुल्क देना होगा। मंदिर ट्रस्ट ने सुगम दर्शन सुविधा शुरू करते हुए प्रति व्यक्ति 100 रुपए का दान कूपन अनिवार्य किया है। इसके साथ ही मंदिर में आम दर्शन और विशेष दर्शन की व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। धार्मिक स्थलों पर उज्जैन और तिरुपति की तरह अलग शुल्क लेकर दर्शन की व्यवस्था की तर्ज पर अब रतनपुर मां महामाया मंदिर में भी श्रद्धालुओं को भुगतान कर सुगम दर्शन की सुविधा मिलेगी। ट्रस्ट के अनुसार सुगम दर्शन के लिए मंदिर ट्रस्ट कार्यालय से 100 रुपए का दान कूपन लेना होगा। पालक या गार्जियन के साथ 15 वर्ष तक के अधिकतम दो बच्चों को सुगम दर्शन की अनुमति रहेगी। दिव्यांगजन और नि:शक्तजनों के लिए यह सुविधा नि:शुल्क रहेगी। उनके साथ एक सहायक को भी सुविधा दी जाएगी। अतिविशिष्ट और विशिष्ट व्यक्तियों के लिए कार्यालय से अलग व्यवस्था की गई है।

आम भक्तों के लिए नियम, वीआईपी को अलग व्यवस्था

मां महामाया मंदिर में आम भक्तों के लिए पहले से ही गर्भगृह में तस्वीर लेने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद वीआईपी, नेता और मंत्रियों के लिए अलग व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अब सुगम दर्शन के लिए शुल्क निर्धारित किए जाने के बाद आम श्रद्धालुओं और विशिष्ट व्यक्तियों के दर्शन की व्यवस्था को लेकर बहस और तेज हो सकती है।

नई सुविधा भक्तों के लिए बनाई

व्यवस्था बनाने के लिए यह नई सुविधा भक्तों के लिए बनाई गई है। नवरात्रि सहित अन्य प्रमुख पर्वों के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार सुगम दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। यानी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के आधार पर नियमों में परिवर्तन संभव रहेगा।

-अरुण शर्मा, मंदिर ट्रस्ट के मैनिजिंग ट्रस्टी।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS