15 अगस्त को ही रायगढ़ से लाकर बाल न्यायालय के आदेश पर रखा गया था संप्रेक्षण गृह में
घटना से पहले परिजनों से बाहर निकालने की कर रहा था जिद, तनाव में होने की बात
सरकंडा थाना पुलिस ने शुरू की जांच, मामले की मजिस्ट्रियल जांच भी जारी
रिपोर्ट -प्रभात सोनछत्र
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में दुष्कर्म के आरोपी युवक की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। मृतक रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र के किरमिडांड गांव का रहने वाला था। उसे 15 अगस्त को ही रायगढ़ से बिलासपुर लाकर बाल न्यायालय के आदेश पर संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले की मजिस्ट्रियल जांच भी कराई जा रही है।
पुलिस के अनुसार शुभम अघरिया (18) पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप था। शिकायत के बाद रायगढ़ पुलिस ने 14 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। इसके बाद 15 अगस्त को उसे बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। बताया जा रहा है कि संप्रेक्षण गृह पहुंचने के बाद से ही वह तनाव में था और परिजनों से बाहर निकालने की जिद कर रहा था। घटना से एक दिन पहले उसने परिजन से फोन पर बात भी की थी।

बाथरूम जाने के दौरान उठाया कदम
पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात खाना खाने के बाद शुभम सो गया था। मंगलवार सुबह चौकीदार ने संप्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों को उठाया। इसके बाद शुभम बाथरूम जाने के लिए निकला। इसी दौरान उसने बाथरूम में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। पुलिस ने चौकीदार और संप्रेक्षण गृह में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की है।
सरकंडा थाने में केस दर्ज
सरकंडा के बाल संप्रेक्षण गृह में रायगढ़ के एक नाबालिग लड़के को रखा गया था। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि उसने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले में सरकंडा थाने में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
-पंकज पटेल,एडिशनल एसपी, बिलासपुर सिटी
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण
एसबीआई बैंक के पीछे जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, सात जुआरी गिरफ्तार