जहाँ नेतृत्व प्रेरणा बनता है, वहाँ सफलता इतिहास रचती है— “कर्नल पी. अनिल कुमार नायडू का हुआ गरिमामय अभिनंदन भव्य स्वागत ।”
बिलासपुर – अंचल के प्रतिष्ठित सी.एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर में आज 7 सीजी बटालियन एनसीसी, बिलासपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पी. अनिल कुमार नायडू के प्रथम महाविद्यालय आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा सैन्य परंपरा के अनुरूप आकर्षक गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर उन्हें सम्मानपूर्वक सलामी दी गई। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।

महाविद्यालय की शासी निकाय के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अमन दुबे ने कर्नल पी. अनिल कुमार नायडू का शाल, श्रीफल, स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने स्वागत उद्बोधन में श्री दुबे ने कहा कि सी.एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। राष्ट्रीय कैडेट कोर जैसी संस्था युवाओं को चरित्रवान, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाने का कार्य करती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि कर्नल पी. अनिल कुमार नायडू के कुशल नेतृत्व में 7 सीजी बटालियन नई उपलब्धियों का इतिहास रचेगी तथा महाविद्यालय की एनसीसी इकाई को भी नए अवसर और नई दिशा प्राप्त होगी।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कर्नल पी. अनिल कुमार नायडू ने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण की एक सशक्त राष्ट्रीय संस्था है।
अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही एनसीसी की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कैडेट्स से प्रत्येक गतिविधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वयं को सुदृढ़ बनाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने महाविद्यालय के अनुशासित वातावरण, कैडेट्स के गॉड ऑफ़ ऑनर और ड्रिल का उत्कृष्ट प्रदर्शन थल सेना कैंप दिल्ली रिटर्न वीर यादव, राजपथ दिल्ली परेड रिटर्न हर्ष, की प्रशंसा की एवं महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय को अपनी एनसीसी इकाई की उपलब्धियों पर सदैव गर्व रहा है। एनसीसी विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करती है। महाविद्यालय भविष्य में भी एनसीसी की सभी गतिविधियों के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करता रहेगा। उन्होंने कर्नल पी. अनिल कुमार नायडू का महाविद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत करते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रोहित लहरे ने स्वागत भाषण एवं आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय की एनसीसी इकाई की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के कैडेट्स समय-समय पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शिविरों, परेड, फायरिंग कैंप,थल सेना कैंप, मैप रीडिंग, सामाजिक सेवा, वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वच्छता अभियान, आपदा प्रबंधन तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं 7 सीजी बटालियन का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कर्नल पी. अनिल कुमार नायडू के मार्गदर्शन में कैडेट्स को और अधिक अवसर प्राप्त होंगे साथ ही बटालियन के एडम साहब कर्नल लोकेश देवा, एस एम देबेश कुमार, सूबेदार लाल सिंह,हरेन्द्र साहब,हवलदार संजीव कुमार,तथा महाविद्यालय की एनसीसी इकाई नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगी।
कार्यक्रम के दौरान कर्नल पी. अनिल कुमार नायडू ने एनसीसी कैडेट्स से संवाद कर उनके प्रशिक्षण, भविष्य की योजनाओं एवं आगामी गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने महाविद्यालय परिसर का अवलोकन भी किया तथा एनसीसी इकाई की व्यवस्थाओं की सराहना की।
समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उप प्राचार्य के के शुक्ला , डॉ के के जैन, डॉ आदित्य दुबे, डॉ हर्षा शर्मा, डॉ विभा सिंह,डॉ अरूंधती शर्मा, डॉ एस पावनी, डॉ सुमेला चटर्जी, दीपक सेठ कार्यक्रम अधिकारी, राजेश निराला, शेखर आनंद, डॉ देवर्षि चौबे क्रीड़ा अधिकारी , कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स सीनियर अंडर ऑफिसर हर्ष दिल्ली राजपथ परेड रिटर्न, वीर सिंह यादव थल सेना कैंप दिल्ली रिटर्न , जूनियर अंडर ऑफिसर अंश सोनवानी, अलवीरा नाज, मुस्कान, आरुषि, हिमेश्वरी, लकी चंद्रा,उमेश खांडे,लक्ष्य, पलक, समीर,प्रभात, अमितेश,रुनझुन, सीमा, मंजीता, पूजा, लता, अंजलि,एवं अन्य गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण
एसबीआई बैंक के पीछे जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, सात जुआरी गिरफ्तार