August 23, 2026

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

Share this

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोधरा की घटना, पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोधरा के पुराना बाजार वार्ड क्रमांक 6 में शनिवार दोपहर एक 38 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान निर्मल पटेल (38), पिता सुदामा पटेल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मोहल्ले के लोगों ने घर के अंदर निर्मल पटेल को कमरे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका देखा। घटना की सूचना तत्काल पचपेड़ी थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमला पुसाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवाते हुए रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने की तैयारी की है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS