रायपुर – जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली को आज अर्द्धवार्षिकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

श्री तम्बोली ने वर्ष 1990 में अविभाजित मध्यप्रदेश के समय मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एमपीआरएसटी) से अपने शासकीय सेवाकाल की शुरुआत की थी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वर्ष 2008 में वे प्रतिनियुक्ति पर जनसंपर्क विभाग में पदस्थ हुए और लगभग 18 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं।
विदाई समारोह में जनसंपर्क संचालनालय के अपर संचालक उमेश मिश्रा ने श्री तम्बोली की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं अपर संचालक आलोक देव ने उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कार्य के प्रति समर्पण को अनुकरणीय बताया।

अपने संबोधन में श्री तम्बोली ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले मार्गदर्शन एवं सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके। कार्यक्रम में जनसंपर्क संचालनालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण
एसबीआई बैंक के पीछे जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, सात जुआरी गिरफ्तार