बिलासपुर – बिलासपुर पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के एक मामले में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन रिश्वत लेने के दोषी पाए गए सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सहेत्तर कुर्रे को पदावनत कर हवलदार बना दिया है। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित होने के बाद यह कार्रवाई की गई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार सहेत्तर कुर्रे उस समय सीपत थाना में पदस्थ थे। उन पर आरोप था कि शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में पकड़े गए एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के एवज में पहले 50 हजार रुपये की मांग की गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच 24 हजार रुपये में समझौता हुआ। आरोप है कि यह राशि थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर के मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन ट्रांसफर कराई गई, जिसके बाद संबंधित व्यक्ति को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल एएसआई सहेत्तर कुर्रे को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए। जांच की जिम्मेदारी तत्कालीन एसीसीयू प्रभारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए एएसआई को पदावनत कर हवलदार बना दिया। वर्तमान में वह पुलिस लाइन में पदस्थ हैं।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई को विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण
एसबीआई बैंक के पीछे जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, सात जुआरी गिरफ्तार