बिलासपुर, 26 जुलाई 2026। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को बिलासपुर जिला मुख्यालय में कांग्रेस द्वारा “विजय मार्च” का आयोजन किया गया।
इस पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय कांग्रेस नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक तथा आंध्र प्रदेश एवं गुजरात के प्रभारी त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ शामिल हुए। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर लोकतंत्र, संविधान और युवाओं के अधिकारों के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।
विजय मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए युवाओं, छात्रों, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह यात्रा देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा के संकल्प के साथ निकाली जा रही है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक समानता की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद करने के लिए कांग्रेस निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्रीवास के साथ महेश मिश्रा, शुभम श्रीवास, पंडित जितेंद्र शर्मा (जीतू), मयंक वर्मा, मनोज श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, राहुल गोरख, पवन सिंह ठाकुर, चंद्रप्रकाश केसरवानी, कौशल श्रीवास्तव, राजेश सिंह बाबा, चरण सिंह, राज, हरीश वर्मा, हृदयेश कश्यप सहित अनेक सहयोगी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के पदाधिकारियों सहित शेख नसरुद्दीन (छोटे), प्रमोद नायक, जितेंद्र पांडे, डॉ. तरु तिवारी, जसबीर गुबर, रविंद्र सिंह, गजेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेश शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पक्ष में जोरदार नारे लगाए।
मार्च के समापन पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान और जन अधिकारों की रक्षा के लिए जनजागरण अभियान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। विजय मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने आगामी दिनों में भी संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण
एसबीआई बैंक के पीछे जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, सात जुआरी गिरफ्तार