August 23, 2026

निर्माणाधीन ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण

Share this

बिलासपुर, 25 जुलाई 2026/ पीडीएस सिस्टम को अधिक पारदर्शी, आधुनिक एवं हितग्राही-केंद्रित बनाने की दिशा में बिलासपुर के सरकंडा में निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का आज संचालक खाद्य, छत्तीसगढ़ शासन श्रीमती फरिहा आलम सिद्दीकी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा तकनीकी मानकों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिद्दीकी ने कहा कि ग्रेन एटीएम शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से पात्र हितग्राहियों को अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक एवं गरिमापूर्ण तरीके से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा सभी आवश्यक तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ग्रेन एटीएम के संचालन से हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न मशीन के माध्यम से आसानी से प्राप्त होगा। जिस तरह से एटीएम बूथ से कभी भी पैसे निकालते हैं, उसी तरह इस बूथ से कभी भी पहुंचकर राशन निकाला जा सकता है। इससे वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी, समय की बचत होगी, मानव हस्तक्षेप कम होगा तथा खाद्यान्न वितरण में सटीकता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।निरीक्षण के दौरान सहायक खाद्य अधिकारी श्री राजीव लोचन तिवारी, जिला प्रबंधक नान श्री नितिन दीवान, नगर निगम के अभियंता श्री रमनदीप छाबड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।संचालक खाद्य ने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए ग्रेन एटीएम का निर्माण निर्धारित समय में पूर्ण कर आम नागरिकों को इसका लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS