August 23, 2026

रायपुर में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, महिला और युवक के शव मिलने से पुलिस अलर्ट

Share this

रायपुर- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार दो संदिग्ध मौतों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर मुजगहन थाना क्षेत्र के डुंडा स्थित स्वागत विहार कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में सन एंड सन कार्यालय के बाहर एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। दोनों घटनाओं की जांच पुलिस अलग-अलग एंगल से कर रही है।

खुले प्लॉट में मिला महिला का शव पुलिस के अनुसार, मुजगहन थाना क्षेत्र के डुंडा स्थित स्वागत विहार कॉलोनी के एक सुनसान खुले प्लॉट में बुधवार दोपहर महिला का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी, पश्चिम जोन डीसीपी रॉबिनसन गुरिया, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घरों में काम करती थी मृतका जांच के दौरान मृतका की पहचान बोरियाकला निवासी सुभद्रा साहू (35 वर्ष) के रूप में हुई। वह घरों में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी। रोज की तरह वह काम पर निकली थी, लेकिन कुछ घंटों बाद उसका शव सुनसान प्लॉट में मिला। महिला के तीन छोटे बच्चे हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को पहचान छिपाने की नीयत से सुनसान इलाके में फेंका गया। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा ऑफिस के बाहर मिला था युवक का शव इससे पहले राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में सन एंड सन कार्यालय के बाहर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई, जो चौड़ी में काम करता था और अक्सर वहीं रुक जाता था सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका पुलिस को घटनास्थल से खाने-पीने का सामान भी मिला है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि रात के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सीमेंट की ईंट से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई सीसीटीवी कैमरे निकले बंद जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन सभी कैमरे खराब मिले। इससे आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को दिक्कत हो रही है। फिलहाल आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी रायपुर पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। एफएसएल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों मामलों की सच्चाई सामने लाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS