बिलासपुर -जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने ग्राम विरकोना में बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के फड़ पर दबिश दी।
पुलिस ने मौके से 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 20,700 नकद, 52 पत्ती ताश, 9 मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 389/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिरकोना के टिकरीपारा स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ लोग “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। छुट्टियां व मौसमी आयोजन
गिरफ्तार आरोपी-
1. राकेश कुमार बच्च पिता स्व. राममिलन, उम्र 40 वर्ष, निवासी बिरकोना, धाना कोनी, जिला बिलासपुर।
2. ईश्वर बंजारे पिता संतुराम बंजारे, उम्र 49 वर्ष, निवासी बाजारपारा तिफरा, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर।
3. रंजीत डिडोरे पिता खिलावन डिडोरे, उम्र 35 वर्ष, निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
4. बिकेश्वर रायल पिता जीवनलाल रायल, उम्र 41 वर्ष, निवासी बिरकोना, थाना कोनी, बिलासपुर।
5. नवीन मान पिता अजय मान, उम्र 34 वर्ष, निवासी राजीव गांधी चौक, जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
6. अमित जायसवाल पिता स्व. आशाराम जायसवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी अटल आवास, अशोक नगर, बाना सरकंडा, बिलासपुर।
7. अर्पित महिलांगे पिता गरिलाल महिलांगे, उम्र 29 वर्ष, निवासी राजीव गांधी चौक, जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
४. समीर वर्मा पिता वीरेन्द्र वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी टिकरीपारा, विरकोना, थाना कोनी, बिलासपुर।
9. नेतराय बच्च पिता स्व. रामभाऊ बच्च, उम्र 52 वर्ष, निवासी टिकरीपारा, बिरकोना, थाना कोनी, बिलासपुर।
जप्त सामान-
नगद राशि ₹20,700/-
32 पत्ती ताश
09 नग मोबाइल फोन
01 मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10-EJ-9497 (ग्रे रंग)
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के अलावा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण
एसबीआई बैंक के पीछे जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, सात जुआरी गिरफ्तार