August 23, 2026

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वीन्स का 9वां शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

Share this

बिलासपुर, जुलाई 2026 पेट्रीशन, बिलासपुर में रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वीन्स का 9वां इंस्टॉलेशन एवं ग्रैटिट्यूड (शपथ ग्रहण) समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नवगठित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने दायित्वों का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन ओमप्रकाश मोदी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए सेवा, नेतृत्व और मानवीय मूल्यों के साथ समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रोटेरियन भारती सालुंके ने अध्यक्ष पद, रोटेरियन रिंपी होरा ने सचिव पद तथा रोटेरियन मंजीत सैनी ने कोषाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन भारती सालूनके ने अपने संबोधन में क्लब की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में प्रभावी एवं स्थायी कार्य करेगा।

समारोह में क्लब के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें रोटेरियन वंदना सिंह ठाकुर, रोटेरियन मनीषा जायसवाल, रोटेरियन शिल्पी चौधरी, रोटेरियन सीमा ठाकुर, रोटेरियन प्रियंका जीवनानी, रोटेरियन स्वाति श्रीवास्तव, रोटेरियन रश्मि पटेरिया, रोटेरियन रश्मि जैन, रोटेरियन रिंकी गांधी, रोटेरियन अंजू अग्रवाल, रोटेरियन एकता वीरवानी, रोटेरियन अलका अग्रवाल, रोटेरियन अमिता गोयल, रोटेरियन स्मिता जैन, रोटेरियन संगीता चोपड़ा, रोटेरियन संगीता सिंह एवं रोटेरियन ऐश्वर्या जायसवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान क्लब में शामिल नए सदस्यों ने भी रोटरी की सेवा भावना को अपनाने की शपथ ली। इनमें नीलिमा रात्रे, कुसुमा अग्रवाल, गायत्री गुप्ता, डॉ. जाननी गुप्ता, अंकिता जायसवाल, निधि अग्रवाल, श्रद्धा तुपी, संगीता अग्रवाल एवं मानसी गर्ग डॉ सुनीता अग्रवाल कविता विश्वकर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं रोटरी प्रार्थना के साथ हुआ। पूरे समारोह में उत्साह, सौहार्द एवं सेवा का वातावरण बना रहा। अंत में सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा रोटरी के इस वर्ष के संदेश “Create Lasting Impact” को समाज में साकार करने का संकल्प लिया गया।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in