रायपुर। छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज के प्रदेश संगठन द्वारा 19 जुलाई 2026 को श्री राम जानकी मंदिर, महादेव घाट, रायपुर में युवा, महिला, अधिकारी-कर्मचारी, व्यापार एवं साहित्य प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण एवं सामाजिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।

प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद के निर्देशानुसार आयोजित इस समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष आनंद निषाद का समाज की ओर से अभिनंदन किया जाएगा। वहीं, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश संगठन ने बताया कि समारोह में समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी तथा सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर भी चर्चा होगी। समाज के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, सचिवों, ब्लॉक, तहसील एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों सहित सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
राजपूत करणी सेना महिला इकाई ने मनाया सावन महोत्सव
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण