August 23, 2026

बरसात का पानी ने खोल दिया विकास कार्यों का पोल

Share this

बिलासपुर, बिलासपुर शहर में मानसून की पहली लगातार बारिश ने नगर निगम और प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है।

पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा हालात निगम के अलग अलग वार्डों मे अलग शहर लगे क्षेत्र में जहां बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। कई परिवारों को घरों के भीतर पानी भरने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बारिश का पानी निकासी नहीं होने से कॉलोनियों और मुख्य सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही हालात बनते हैं, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं निकाला गया।

एक तरफ प्रशासन मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी होने का दावा करता रहा, वहीं दूसरी ओर पहली ही तेज बारिश ने उन दावों की हकीकत सामने ला दी है। सवाल यह है कि अगर अभी से शहर का यह हाल है, तो आने वाले दिनों में और तेज बारिश होने पर स्थिति कितनी गंभीर हो सकती हैं? लगातार जनप्रतिनिधियों का अलग अलग क्षेत्र मै दौरा और विकास कार्यों रणनिति बनाना अब यह रणनीति बरसात के पानी ने पोल खोलकर रख दिया है आम जनता समस्या में नजर आ रही है बिलासपुर की पहली मूसलाधार बारिश ने एक ही दिन में स्मार्ट सिटी के दावों, सफाई व्यवस्था के दावों और करोड़ों रुपये के खर्च की हकीकत जनता के सामने रख दी है।

हर बार दावा फेल नगर निगम हर साल बारिश के पहले यह दावा करता आ रहा है कि बारिश के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। नाली-नालियों की बराबर सफाई की गई है। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी की व्यवस्था भी की गई है। इस साल भी इसी तरह का दावा निगम प्रबंधन ने किया था। पहली तेज बारिश ने निगम की व्यवस्थाओं को तार-तार कर दिया।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in