August 23, 2026

किरपान भेंट कर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का बिलासपुर में भव्य स्वागत

Share this

बिलासपुर, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के बिलासपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाज के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सरगांव चौक में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान सिख धर्म के गौरव और साहस के प्रतीक किरपान भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भी उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक देवेंद्र यादव, छाया विधायक राजेंद्र शुक्ला, कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने इमरान प्रतापगढ़ी का जोरदार स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी देशभर में सामाजिक समरसता, भाईचारे और संविधान की मूल भावनाओं को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कांग्रेस लगातार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

स्वागत समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित समर्थकों ने नारे लगाकर अपने नेता का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह उत्साह और जोश से भरा रहा।

आयोजकों ने बताया कि बिलासपुर आगमन के दौरान इमरान प्रतापगढ़ी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। स्वागत कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in