August 23, 2026

शासकीय स्कूल अमेरी में उत्साहपूर्वक मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत

Share this

बिलासपुर, 27 जून 2026 छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शनिवार को उस्लापुर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला अमेरी में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और गणवेश वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद श्रीमती किरण राजेन्द्र टण्डन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और विद्यालय से जुड़ाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया जाएगा, जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने सभी नवप्रवेशी बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित पालकों ने भी बच्चों की शिक्षा के प्रति अपनी सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानपाठक श्रीमती अर्चना बाजपेई, श्रीमती रुपाली थवाईत, अल्का तिवारी, दीपमाला, राजेश्वरी हिमले, रचना दूबे, प्राची चौबे, मीना श्रीवास, रीना पाण्डेय, संजकीला दुसिस, मंधु शर्मा, पूर्णिमा कोशले, संकुल समन्वयक राजेन्द्र प्रसाद नामदेव, चन्द्र कुमार पाण्डेय, संत कुमार कुर्रे, राकेश, रमेश सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता के संदेश के साथ हुआ।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in