बिलासपुर। बिल्हा विकासखंड के ग्राम पंचायत महमंद में पाइपलाइन विस्तार एवं बोरिंग उत्खनन कार्य का भूमिपूजन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि जनप्रतिनिधि चाहे निर्वाचित हो या गैर निर्वाचित, उसका पहला कर्तव्य क्षेत्र की जनता की सेवा करना, उनके सुख-दुख में सहभागी बनना तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और खुशहाली के लिए निरंतर प्रयासरत रहना है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पाइपलाइन विस्तार और बोरिंग उत्खनन कार्य से ग्राम महमंद के अनेक परिवारों को बेहतर जल सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी दैनिक समस्याओं का समाधान होगा। श्री श्रीवास ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सूर्या, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महामंत्री सौरभ मौर्य तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर ने की। सभी अतिथियों ने ग्रामीण विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
भूमिपूजन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, महेश मिश्रा, ग्राम पंचायत के पंच-उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम महमंद पहुंचने पर सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर एवं ग्रामीणों ने त्रिलोक चंद्र श्रीवास का आतिशबाजी, पुष्पहार एवं जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा सभी ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए सहयोग और जनभागीदारी का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
राशन दुकानदारों का फूटा आक्रोश: 20 साल से नहीं बढ़ा कमीशन, बकाया भुगतान और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर खाद्य सचिव, संचालक व उपमुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र
सेंट जेवियर स्कूल प्रकरण को लेकर फूटा जनाक्रोश, सर्वसेन समाज ने किया कलेक्ट्रेट घेराव
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी वारदात: विचाराधीन कैदी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या