बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के तत्वावधान में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को कलेक्टोरेट घेराव एवं प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बेलतरा और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शन में किसानों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने, खाद की सुचारू व्यवस्था, निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि किसानों को समय पर खाद और बिजली नहीं मिलने से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट भी लगातार गहराता जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के माध्यम से शासन तक अपनी मांगें पहुंचाने का प्रयास किया।
प्रदर्शन में बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, त्रिलोक चंद्र श्रीवास के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है और जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने और तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
कलेक्टोरेट घेराव के दौरान मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, आयुष सिंह राज, हृदयेश कश्यप, जितेंद्र शर्मा, जीतू कौशल श्रीवास्तव, चरण सिंह राज, राहुल गोरख, संजय गोयल, कामरान खान, केशव पांडे, शुभम श्रीवास, पवन सिंह ठाकुर, मंगल वाजपेयी, मोहसिन खान, चंद्रप्रकाश केसरवानी, आशीष ठाकुर, नेहरू प्रधान, अमन साहू, सुखदेव तिवारी, राजेश यादव, लक्ष्मी यादव, मनोज यादव, अन्नपूर्णा ध्रुव, बिंदु जायसी, धर्मेंद्र सोनी, पार्थ किशन पोर्ट, राहुल श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों के हित में नारेबाजी कर सरकार का ध्यान उनकी समस्याओं की ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
सेंट जेवियर स्कूल प्रकरण को लेकर फूटा जनाक्रोश, सर्वसेन समाज ने किया कलेक्ट्रेट घेराव
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी वारदात: विचाराधीन कैदी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
बायोमेट्रिक के साथ ओटीपी विकल्प भी लागू हो, राशन हितग्राहियों को हो रही परेशानी – रवि परयानी