August 23, 2026

सुशासन तिहार में गरजीं जिला पंचायत सदस्य स्मृति त्रिलोक श्रीवास, पेयजल, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठाए तीखे सवाल

Share this

बिलासपुर, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगोई में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन तिहार शिविर में जिला पंचायत सदस्य स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों को जमकर घेरा। उन्होंने पेयजल संकट, विद्युत आपूर्ति, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए अधिकारियों के समक्ष क्षेत्रवासियों की मांगों को मजबूती से रखा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न पदों पर निर्वाचित होकर जनता की सेवा कर रही हैं, लेकिन पिछले दो वर्षों में बेलतरा क्षेत्र में पेयजल और बिजली की समस्याएं जिस स्तर तक बढ़ी हैं, वैसी स्थिति उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है, वहीं अनियमित विद्युत आपूर्ति से किसानों और आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण क्षेत्र के लोग लंबे समय से परेशान हैं और उनकी समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है। स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने बैमा में निर्माणाधीन केंद्रीय जेल के कारण प्रभावित खपराखोल क्षेत्र के किसानों के लिए आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग की मांग की। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बैमा, नगोई, सेलर, परसदा और पोसरा सहित आसपास के गांवों को बिलासपुर तहसील में यथावत रखने की मांग भी उठाई।

उन्होंने बैमा-नगोई स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण, सड़क चौड़ीकरण, क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, बाउंड्री वॉल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े इन मुद्दों पर अब और विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह प्रशासन और संबंधित विभागों के लिए अंतिम अवसर है। यदि शीघ्र ही इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर व्यापक और जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास, जनपद पंचायत के पदाधिकारी, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम, तहसीलदार सहित क्षेत्र के हजारों नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं को लेकर हुई चर्चा पूरे आयोजन का केंद्र बिंदु

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in