August 23, 2026

उसलापुर वार्ड में विकास की सौगातों की बारिश, विधायक धर्मजीत सिंह ने किया सामुदायिक भवन का भूमिपूजन  

Share this

बिलासपुर, 23 मई 2026 बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 3 उसलापुर में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने विकास कार्यों की सौगात देते हुए 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन एवं धर्मशाला का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक ने बरसात के बाद पचरी निर्माण, अतिरिक्त भवन और क्षेत्र की बिजली सहित अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, पार्षद किरण टंडन और पार्षद पति राजेंद्र टंडन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि नगर निगम में शामिल होने के बावजूद उसलापुर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया। अब प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं और लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।महापौर पूजा विधानी ने कहा कि पिछली सरकार के समय क्षेत्र विकास से अछूता रहा, लेकिन अब भाजपा सरकार आने के बाद वार्ड में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है और आने वाले समय में भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास जारी रहेगा।वहीं पार्षद और पार्षद पति ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार के सहयोग से वार्ड में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़कों सहित कई बड़े निर्माण कार्य प्रगति पर हैं और विधायक धर्मजीत सिंह केवल भूमिपूजन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि कार्य शुरू होने और पूरा होने तक निगरानी भी करते हैं।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in