August 23, 2026

शिविर में ग्रामीणों ने ली योजनाओं की जानकारी, लाभान्वित हुए हितग्राही 

Share this

बिलासपुर, 21 मई 2026/कोटा विकासखण्ड के मिट्ठूनवागांव में सुशासन तिहार के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने भी शिविर की सराहना करते हुए योजनाओं की जानकारी ली। शिविर में कुल 513 आवेदन मिले। आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई। शिविर में विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, अपर मुख्य सचिव और जिले के प्रभारी सचिव मनोज पिंगुआ, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, सीसीएफ श्री मनोज पांडे, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, डीएफओ नीरज कुमार , एसडीएम प्रवेश पैकरा, सीईओ युवराज सिंहा , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

जिला स्तरीय सुशासन तिहार शिविर को संबोधित करते हुए विधायक अटल श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की कि शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ ले। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद मंच बन गया है। शासन की मंशा है कि गांव, गरीब, किसान, महिला और जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पहुंचे। अपर मुख्य सचिव और जिले के प्रभारी सचिव मनोज पिंगुआ ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हो रहा है। शिविरों के माध्यम से प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुंच रहा है। इससे लोगों को अपनी समस्याएं रखने का बेहतर अवसर मिल रहा है और विभागीय समन्वय से त्वरित समाधान संभव हो पा रहा है। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने लोगों से जल संरक्षण और वृक्षारोपण की अपील की।

शिविर में 5 हितग्राहियों को राशनकार्ड, 13 को श्रम कार्ड, 8 को मनरेगा जॉब कार्ड, 4 को आयुष्मान कार्ड, 15 को लर्निंग ड्राईविंग लाईसेंस, 2 महिला हितग्राहियों का उज्जवला गैस कनेक्शन, 11 को कृषक ऋण पुस्तिका, 4 को कृषि उपकरण, 4 हितग्राहियों का सम्मान निधि केवायसी, 52 महिला हितग्राहियों का महतारी वंदन केवायसी किया गया। साथ ही 75 लोगों ने बीपी शुगर जांच, 22 ने सिकल सेल जांच एवं 118 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in