बिलासपुर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के ग्रुप मुख्यालय – रायपुर,मार्गदर्शन मे 7 सीजी एनसीसी बटालियन बिलासपुर द्वारा आयोजित कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (CATC)और थल सेना कैंप सलेक्शन कैंप (TSC) का भव्य आयोजन 16 जून से 25 जून 2025 तक बिलासपुर में किया जा रहा है। इस संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से सैकड़ों एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग ले रहे है।

यह कैंप युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा, जिसमें कैडेटों को ड्रिल, मैप रीडिंग, हथियार संचालन, फायरिंग, प्रथम चिकित्सा, जाजीग डिस्टेंश,आपदा प्रबंधन, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र सेवा के गहन प्रशिक्षण दिए जाएंगे ।
TSC ग्रुप लेवल के चयन हेतु रायपुर ग्रुप के दिशा निर्देश पर आयोजित इस विशेष कैंप में चयन प्रक्रिया अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक होंगी। इसमें ऑब्स्टेकल रेस, मैप रीडिंग, सर्विस सूटिंग, जाजीग डिटेन्स, हेल्थ हाइजीनिक,जैसी गतिविधियों के माध्यम से योग्य कैडेटों का चयन किया जाएगा, जो आगामी इंटर ग्रुप प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर कैंप कमांडेंट 7सीजी बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल लोकेश देवा ने कहा, “एनसीसी केवल प्रशिक्षण नहीं, यह जीवन का संस्कार है। यह अनुशासन, समर्पण एवं नेतृत्व के गुणों को विकसित करता है।” इस अवसर पर बटालियन के कैंप एजुटेन्ट एस पी श्रीवास, एनसीसी अधिकारी अशोक नागपुरे, रंजू शर्मा, हेमंत सिंह, नवीन सिरस्वार,पार्वती कौशिक, रोहित लहरे, सूबेदार मेजर नरेश कुमार, सूबेदार ब्रिज मोहन, सूबेदार परमिंदर सिंह, नायब सूबेदार लाल सिंह,बीएचएम दीपक इन सभी अधिकारियों के मार्गदर्शन में कैंप प्रारंभ किया गया
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in


More Stories
बिलासपुर प्रेस क्लब का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, पूर्व अध्यक्षों ने साझा की संघर्ष और इतिहास की यादें
बिलासपुर में ‘लीगल माइंड्स’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ, न्यायिक सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन
खाना बनाने की बात पर हुआ विवाद, 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत