बिलासपुर, संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित “अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना 2021” के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग ने योजना से जुड़ी जानकारी जारी करते हुए बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन कला के क्षेत्र में प्रतिभाशाली युवा कलाकारों और विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।
योजना के तहत गुरु-शिष्य परंपरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। विभागीय नियमों के अनुसार ऐसे दो प्रशिक्षार्थियों की प्रविष्टियां स्वीकार की जाएंगी, जो पिछले छह माह से नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हों। इन आवेदनों के साथ संबंधित जिलाध्यक्ष की अनुशंसा अनिवार्य होगी। वहीं स्कूल शिक्षा तथा उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आवेदन के साथ संस्था प्रमुख की अनुशंसा प्रस्तुत करनी होगी।
संस्कृति विभाग ने बताया कि छात्रवृत्ति योजना के लिए निर्धारित आवेदन प्रपत्र एवं नियमावली ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक आवेदक विभाग द्वारा जारी लिंक के माध्यम से आवेदन पत्र डाउनलोड कर निर्धारित प्रक्रिया अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिकारियों ने पात्र युवा कलाकारों एवं विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
राजपूत करणी सेना महिला इकाई ने मनाया सावन महोत्सव
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण