August 23, 2026

रानीगांव में अखंड नवधा रामायण का आयोजन, त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा – “श्री राम भारत की संस्कृति के प्राण”

Share this

बिलासपुर, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित ग्राम रानीगांव में आयोजित अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम केवल आस्था के विषय नहीं हैं, बल्कि वे भारत की संस्कृति के मूल में समाहित हैं। उन्होंने कहा कि “श्री राम भारत के प्राण हैं और भारतीय जीवन में उनका नाम अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की संस्कृति में ऐसा कोई कार्य नहीं होता जो राम के नाम के बिना पूर्ण माना जाए।”

उन्होंने आगे कहा कि राम का आदर्श जीवन समाज को सत्य, मर्यादा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा मिलता है।

इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी श्री रामअवतार गहवाई, दीपचंद गहवाई, राधेश्याम तंबोली, राघवेंद्र गहवाई, भागवत कोरी, सरपंच श्रीमती दिव्या कोरी, श्रवण तंबोली, रेवाराम, इंद्रमणि देवांगन, उमाशंकर देवांगन, अमित गहवाई, जयप्रकाश गहवाई, डॉक्टर गहवाई और महावीर श्रीवास सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

त्रिलोक चंद्र श्रीवास के रानीगांव आगमन पर आयोजन समिति एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा आतिशबाजी, पुष्पहार और गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। साथ ही नवधा रामायण आयोजन समिति ने उन्हें शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in