August 23, 2026

पवन पुत्र जिम की पहली वर्षगांठ पर 50 यूनिट रक्तदान, 20 नए युवाओं ने किया जीवन का पहला रक्तदान

Share this

बिलासपुर। पवन पुत्र जिम साईं धाम तोरवा बिलासपुर द्वारा अपनी प्रथम वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए “रक्तदान महादान” अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर जिम परिवार एवं क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 50 यूनिट रक्तदान कर समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अभियान की खास बात यह रही कि जिम के नए विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान 20 नए सदस्य ऐसे थे जिन्होंने अपने जीवन में पहली बार रक्तदान किया। आयोजकों ने इसे युवाओं में सामाजिक जागरूकता और मानवीय संवेदनशीलता का सकारात्मक संकेत बताया। सभी रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।

रक्तदान शिविर में उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है और यह सबसे बड़ा दान माना जाता है। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों की देखरेख में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं, जिससे रक्तदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पवन पुत्र जिम के संचालक अभिषेक धर दीवान, शैलेन्द्र पटेल और धीरेन्द्र पटेल ने बताया कि जिम केवल फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए भी हमेशा आगे रहता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अभियान समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि आगे भी समय-समय पर रक्तदान कर मानवता की सेवा करते रहेंगे।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in