बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में 1 फरवरी को नारी शक्ति, सौंदर्य और भारतीय संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। सुक्रिति सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में ट्रेडिशनल रनवे शो अचीवर्स एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम की थीम “श्रृंगार – नारी की दिव्य भव्यता” रखी गई है, जिसके माध्यम से नारी के विभिन्न स्वरूपों को मंच पर सजीव रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेषभूषा को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। रनवे पर मॉडल्स भारतीय संस्कृति की झलक बिखेरते हुए अलग-अलग प्रदेशों की लोक परंपरा, पहनावे और सांस्कृतिक पहचान को साकार करेंगी। आयोजन का उद्देश्य न केवल फैशन और सौंदर्य को मंच देना है, बल्कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सामाजिक योगदान को भी सम्मानित करना है।
इस विशेष अवसर पर हर वर्ग की महिलाएं भाग ले रही हैं, जिनमें गृहिणी, प्रोफेशनल्स, युवा प्रतिभाएं और समाजसेवा से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं। कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए अनुभवी मेकअप आर्टिस्ट की टीम भी मौजूद रहेगी, जो प्रतिभागियों को पारंपरिक और सांस्कृतिक लुक प्रदान करेगी।
अचीवर्स एक्सीलेंस अवार्ड समारोह के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और व्यक्तित्वों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में डॉ. अंजली पवार और विवेक चन्द्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जो प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन नारी सम्मान, भारतीय संस्कृति और सामाजिक चेतना को समर्पित है। सुक्रिति सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया जा रहा यह प्रयास बिलासपुर को सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
राशन दुकानदारों का फूटा आक्रोश: 20 साल से नहीं बढ़ा कमीशन, बकाया भुगतान और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर खाद्य सचिव, संचालक व उपमुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र
सेंट जेवियर स्कूल प्रकरण को लेकर फूटा जनाक्रोश, सर्वसेन समाज ने किया कलेक्ट्रेट घेराव
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी वारदात: विचाराधीन कैदी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या