डोंगरगढ़ – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जैन तीर्थ चंद्रगिरि में आयोजित आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि स्मृति महोत्सव में सहभागिता की।

आचार्य विद्यासागर महाराज की समाधि पर किया श्रद्धापूर्वक नमन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंद्रगिरि पहुंचकर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके पश्चात उन्होंने आचार्य श्री पर आधारित अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम एवं संग्रहालय के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया।

मां बम्लेश्वरी मंदिर में पहुंचकर की पूजा अर्चना।
केंद्रीय मंत्री मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के मंच से जैन समाज एवं मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की गई।
प्रेस से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डोंगरगढ़ स्थित आचार्य विद्यासागर महाराज का समाधि स्थल आज भी श्रद्धा और करुणा से ओतप्रोत है। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि जब भी आचार्य श्री को प्रणाम करते हैं, तो उनकी करुणामयी दृष्टि, आशीर्वाद देता हुआ हाथ और ओजस्वी वाणी आज भी अनुभूत होती है।
आचार्य विद्यासागर के विचार आज भी प्रासंगिक
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आचार्य श्री केवल पूजनीय संत नहीं थे, बल्कि उनके विचार और संदेश जीवन में आत्मसात करने योग्य हैं। उन्होंने स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के विचार को आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक बताया।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव, जिले के सांसद सांसद संतोष पांडे, डोंगरगांव विद्यायक दलेश्वर साहू भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे जसमीत सिंह बन्नोआना अमित जैन अलका सहारे जैन निशांत जैन सहित समाज के प्रतिनिधि और मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
राजपूत करणी सेना महिला इकाई ने मनाया सावन महोत्सव
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण