बिलासपुर, आवास एवं शहरी मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज नई दिल्ली में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता की, जिनमें संगठनात्मक लोकतंत्र को सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक उत्तरदायित्व की प्रभावी समीक्षा पर विशेष बल दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में सहभागिता
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के आगामी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर साहू जी ने कहा कि इस प्रकार की लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करती है तथा भारतीय जनता पार्टी की सुदृढ़ और अटूट लोकतांत्रिक परंपराओं को प्रतिबिंबित करती है।
संसदीय कार्यों एवं जन शिकायतों की समीक्षा बैठक
इसी क्रम में, साहू जी ने संकल्प भवन, नई दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से संबंधित लंबित संसदीय कार्यों तथा जन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा हेतु एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में मंत्रालय के सभी अपर सचिव, संयुक्त सचिव, मिशन निदेशक एवं विभिन्न प्रभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, दिल्ली विकास प्राधिकरण, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, शहरी गरीबी उन्मूलन प्रभाग, राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम तथा भूमि एवं विकास कार्यालय के अधिकारी भी बैठक में सम्मिलित हुए।
साहू जी ने लोकसभा एवं राज्यसभा में लंबित संसदीय आश्वासनों, संसदीय प्रश्नों तथा जन शिकायतों की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शून्यकाल, नियम 377 के अंतर्गत उठाए गए विषयों तथा विशेष उल्लेखों के माध्यम से प्रस्तुत मामलों पर भी विस्तृत चर्चा की।
पारदर्शिता एवं जवाबदेही पर विशेष बल
केंद्रीय राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जन शिकायतों एवं संसदीय विषयों के उत्तर तथ्यपरक, समग्र एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि जन शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सार्वजनिक विश्वास को बनाए रखने तथा सेवा वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
राजपूत करणी सेना महिला इकाई ने मनाया सावन महोत्सव
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण