June 26, 2026

महापौर पूजा विधानी ने किया श्री राम पैथोलैब एंड कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन

Share this

बिलासपुर। शहरवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य जांच सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महामाया चौक, सरकंडा में स्थित श्री राम पैथोलैब एंड कलेक्शन सेंटर का भव्य उद्घाटन रविवार को किया गया।

उद्घाटन समारोह में नगर निगम महापौर पूजा विधानी ने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग और स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे। महापौर पूजा विधानी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में सटीक और समय पर जांच स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे अहम कड़ी है। श्री राम पैथोलैब एंड कलेक्शन सेंटर के खुलने से सरकंडा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब ब्लड जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने संचालकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यहां गुणवत्ता, पारदर्शिता और किफायती दरों पर जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। श्री राम पैथोलैब एंड कलेक्शन सेंटर में सभी प्रकार की रक्त जांच की आधुनिक सुविधा उपलब्ध है।

सेंटर में अनुभवी तकनीशियनों द्वारा जांच की जाएगी तथा रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर सेंटर प्रबंधन ने बताया कि आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां उचित शुल्क पर जांच की व्यवस्था की गई है। सेंटर के संचालकों ने जानकारी दी कि भविष्य में अन्य पैथोलॉजी जांच सुविधाओं को भी चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर संपूर्ण जांच सुविधा मिल सके।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सेंटर का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं की सराहना की। गौरतलब है कि श्री राम पैथोलैब एंड कलेक्शन सेंटर महामाया चौक, सैला नर्सिंग होम के सामने, कोनी रोड, सरकंडा में स्थित है, जहां रविवार को पूरे विधि-विधान के साथ इसका शुभारंभ किया गया।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in