बिलासपुर, 14 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र एवं अपोलो हास्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में एक-दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं विषेशज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श शिविर का आयोजन तिफरा स्थित कल्याण भवन में किया गया।

इस शिविर में अपोलो हास्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिशेक कौशले, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अविनाश गुप्ता, जनरल मेडिसिन डॉ. मंदार गोकाटे, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय कुमार एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शंभवी श्रीवास्तव द्वारा पॉवर कंपनी के 80 से अधिक अधिकारी, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे परामर्श दिया गया। इस अवसर पर बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्ट ने अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों एवं उनकी पूरी टीम को शिविर के आयोजन हेतु धन्यवाद दिया। साथ ही पॉवर कंपनी के उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वस्थ दिन-चर्या का पालन करने तथा विशेषज्ञों के सुझावों का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
राजपूत करणी सेना महिला इकाई ने मनाया सावन महोत्सव
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण