बिलासपुर। “मनरेगा बचाओ संघर्ष” अभियान के तहत जिला शहर युवा कांग्रेस द्वारा मंगलवार 13 जनवरी 2026 को एक विशाल मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। यह मशाल यात्रा जिला शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शेरू असलम के नेतृत्व में शाम 8:00 बजे गुरुनानक चौक, तोरवा से प्रारंभ होकर जगमल चौक तक निकाली गई।
मशाल यात्रा में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र नारों और जोश से गूंज उठा।
मशाल यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना में की जा रही कथित कटौती, मजदूरों को समय पर रोजगार एवं मजदूरी न मिलने जैसी समस्याओं के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना था। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर “मनरेगा बचाओ”, “मजदूरों का हक दिलाओ” जैसे नारे लगाए और आमजन का ध्यान मनरेगा योजना की वर्तमान स्थिति की ओर आकृष्ट किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डॉ. अमित पठनिया जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी, प्रदेश सचिव एवं बिलासपुर प्रभारी जुल्फिकार अहमद जी तथा प्रदेश महासचिव आदिल आलम खैरानी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी नेताओं ने मशाल यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवन रेखा है। इस योजना को कमजोर करने का प्रयास किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिला शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम ने कहा कि युवा कांग्रेस सड़क से सदन तक मनरेगा की लड़ाई लड़ेगी और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने बताया कि यह मशाल यात्रा उसी संघर्ष का प्रतीक है।
मशाल यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें जिला शहर युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
सेंट जेवियर स्कूल प्रकरण को लेकर फूटा जनाक्रोश, सर्वसेन समाज ने किया कलेक्ट्रेट घेराव
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी वारदात: विचाराधीन कैदी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
बायोमेट्रिक के साथ ओटीपी विकल्प भी लागू हो, राशन हितग्राहियों को हो रही परेशानी – रवि परयानी