बिलासपुर/मस्तूरी -विकासखंड अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र रिसदा में इन दिनों किसानों को धान बिक्री में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान की निर्धारित सीमा (लिमिट) नहीं बढ़ाए जाने के कारण बड़ी संख्या में किसान उपार्जन केंद्र के चक्कर काटने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि खेतों में तैयार धान होने के बावजूद वे समय पर शासन को धान नहीं बेच पा रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है।
उपार्जन केंद्र में रोजाना सीमित मात्रा में ही धान खरीदी की जा रही है। इससे कई किसानों का धान घरों और खलिहानों में पड़ा हुआ है। किसानों का आरोप है कि लिमिट कम होने से धान में नमी बढ़ने और खराब होने की आशंका है, वहीं मजदूरी और परिवहन खर्च भी बढ़ता जा रहा है। छोटे और मध्यम किसान सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि उपार्जन केंद्र रिसदा की धान खरीदी लिमिट तत्काल बढ़ाई जाए, ताकि समय पर सभी किसानों का धान खरीदा जा सके। यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसानों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी किसानों ने हस्तक्षेप कर समाधान कराने की अपील की है।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
राजपूत करणी सेना महिला इकाई ने मनाया सावन महोत्सव
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण