August 23, 2026

संवेदनशीलता की मिसाल बने जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे, कुत्ते के काटने से घायल छात्र का जाना हालचाल

Oplus_131072

Share this

बिलासपुर, 03 जनवरी 2026/ जिले के पीएम विद्यालय में अध्ययनरत एक छात्र को 2 जनवरी 2026 को कुत्ते द्वारा काटे जाने की घटना सामने आई।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल छात्र के उपचार के निर्देश दिए। संयोगवश उसी दिन विभागीय आवश्यक कार्य के चलते वे रायपुर प्रवास पर थे, लेकिन लौटते ही उन्होंने छात्र के स्वास्थ्य की जानकारी ली और आज स्वयं उसके निवास पहुंचकर बच्चे से मुलाकात की।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चे एवं उसके परिजनों से बातचीत कर पूरी स्थिति को समझा और उपचार की जानकारी ली। इस दौरान संकुल समन्वयक श्री मनोज ठाकुर ने बताया कि घटना वाले दिन ही बच्चे को एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगवा दिया गया था तथा संबंधित कुत्ते को भी पकड़ लिया गया है। वर्तमान में बच्चे की हालत पूरी तरह सामान्य है, वह स्वस्थ है और खेलकूद भी कर रहा है।

विजय टांडे ने इस अवसर पर स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय परिसरों एवं आसपास बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कुत्तों सहित अन्य खतरनाक जीव-जंतुओं से बच्चों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। इसके लिए स्थानीय रहवासियों का भी सहयोग लिया जाए और सामूहिक रूप से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बच्चे से मिलकर उसकी सामान्य स्थिति देखकर जिला शिक्षा अधिकारी संतुष्ट नजर आए। इसके पश्चात उन्होंने विद्यालय का भी निरीक्षण किया और स्कूल परिसर में सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सतत निगरानी और ठोस कदम उठाए जाएं।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in