August 23, 2026

कलेक्टर ने किया ब्रेल लिपि कैलेण्डर का विमोचन

Share this

बिलासपुर, 2 जनवरी 2026/कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में ब्रेल लिपि तैयार कैलेण्डर का विमोचन किया। यह कैलेण्डर ब्रेल प्रेस, समाज कल्याण विभाग द्वारा दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए वर्ष 2026 का ब्रेल लिपि में तैयार किया गया है।

जिसमें ब्रेल के साथ ही लो-विजन के दृष्टिबाधितों का ध्यान रखते हुये सभी शासकीय सामान्य अवकाश, एैच्छिक अवकाश को शामिल किया गया है। कैलेण्डर को ब्रेल प्रेस के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया हैं। कलेक्टर अग्रवाल ने ब्रेल लिपि कैलेण्डर की प्रसन्नता करते हुये कहा कि सामान्य लागों के साथ ही दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल प्रेस, समाज कल्याण बिलासपुर का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ भी दी।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in