बिलासपुर, 2 जनवरी 2026/ राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए चयनित होने और स्वरचित पुस्तक सफर सफलता की राह का विमोचन समारोह मित्र परिवार और शिक्षकों द्वारा रखा गया जय कौशिक द्वारा लिखित पुस्तक सफर सफलता की राह लगातार हर घर तक पहुंच रही है।
इसका भव्य विमोचन कार्यक्रम और राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए चयनित होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, सफर पुस्तक स्कूल और कालेज में पढ़ने वाले बच्चों के लिए,पालक और समाज के हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक है आर्थिक लक्ष्य निर्धारण के साथ टाइम मैनेजमेंट और कक्षा प्रबंधन का स्पेशल पेज से विद्यार्थी का जीवन बदल जायेगा, शिक्षक मित्र परिवार द्वारा यह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया और राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए चयनित होने पर अभिनंदन पत्र, मोमेंटो, स्मृति चिन्ह, शाला श्रीफल, फूल माला, बुके भेंट कर समारोह में उत्साह उमंग के साथ परिवारिक वातावरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया और इस अवसर पर उनकी पुस्तक सफर सफलता की राह का विमोचन कर सभी पाठक मित्र परिवार और लेखक के विचार सुने गये ।
मंच संचालन कर रहे डा महेन्द साहू और नीता साहू द्वारा लेखक का और उनके सफर का बहुत ही भावनात्मक पहलु को सबके सामने रखा, सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में सभी शिक्षक परिवार सुचित्रा-ब्रजेश श्रीवास्तव, नीता-महेंद्र साहू, रेवती-सुनील यादव,लता-बलभद्र वर्मा, निधि-विजय तिवारी, सुलोचना- लालजी साहू, माया-राजेंद्र पांडल,शांति-संजय यादव,सरयू-गौरव मंगरूलकर, निशा-धनंजय कर्ष,सृष्टि-अनिमेष दीक्षित, दिव्या-डिलेश्वर कंगन, राजेश महाडिक, मोर्यन,कृष,सुदर्शन,हर्षिता,काव्या, अवनि, मौली, शैली, अंशी, आर्यष, पप्पू सभी सहपरिवार उपस्थित रहे आभार प्रदर्शन धनंजय कर्ष द्वारा किया गया।
लेखक जय कौशिक ने अपने सफर के बारे में बताते हुए कहा की शिक्षक के जीवन में यह बहुत बड़ी उपलब्धी होती है जब उनकी खुद के विचार और लेख समाज को संदेश देते हैं सफर-सफलता की राह नये साल में हर घर तक पहुंच जायेगा और हजारों लोगों के जीवन में बदलाव लायेगा । यह एक सुखद अहसास है शिक्षक का ,जो उन्होंने अपने शिक्षकीय जीवन में बच्चों के चेहरे में खुशी की मुस्कान भरकर कमाई है और घर परिवार दोस्त समाज को एक संदेश है कि जीवन का सफर जबरदस्ती तय न करें जबरदस्त तरीके से तय करें , संतोष और खुश रहने का संदेश है जो प्राप्त है वह पर्याप्त है इस संदेश के साथ इस पुस्तक में शिक्षक और विद्यार्थी सहित समाज के हर व्यक्ति के लिए कुछ न कुछ प्रेरणादायक कहानी रखने का प्रयास किया गया है जो लोगों को काफी प्रभावित करेगा, विश्वास,भरोसा,जीवन की सच्चाई अंतिम सत्य,सफर का अंतिम लक्ष्य खुशी,समर्पण,जीना सीखें,जीवन का सफर एक यात्रा,शिक्षक का जीवन एक साधना है,सपने और सफलता की राह,परमसुख की अनुभूति,कक्षा प्रबंधन,व्यक्तित्व विकास,भूख ,थपकी ऐसे अनेक बिन्दु पर जीवन का सार पाठक को काफी प्रभावित करेगा, राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए चयनित व्याख्याता जय कौशिक की प्रेरणादायक पुस्तक सफर में टाइम मैनेजमेंट के साथ क्लास मैनेजमेंट बहुत खास है , शिवपथ के अविराम यात्रा का सुख और परिवार समाज के साथ सुखद पल बिताने और हर पल खुशियों से भरने का सुखद संदेश भी है जय कौशिक कहते हैं शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है इसलिए उसे अपने जीवन को आदर्श बनाना चाहिए ताकी लोग उनके बताये मार्ग का अनुसरण करें ,योग पथ और जीवन पथ की गहराई और खेल स्वस्थ जीवन का आधार है सफर जीवन का सार है वे कहते हैं जो लोग एक कहानी को भी अपने जीवन में साध लेते हैं वह सुखी जीवन का अहसास कर पाता है और जो भाव और शब्दों की गहराई में नहीं पहुंच पाते उसके लिए यह एक किताब मात्र है।
लेखक के अनुसार सफर एक प्रेरणादायक पुस्तक है जो हर वर्ग को प्रेरित करेगा यह केवल एक पुस्तक नहीं यह शिक्षक का जीवन दर्शन है जो हर शिक्षक को प्रेरित करेगा अपने कर्म को पूजा बना लें और जिम्मेदारी को अपना कर्तव्य समझे जो लोगों को सफलता की राह दिखायेगा और मंजिल तक ले जायेगा । लेखक कहते हैं जीवन का असली आनंद सिर्फ मंजिल पाने में नहीं बल्कि उस सफर को जीने में है । स्वस्थ जीवन जीने के लिए सफर सजग करता अहसास है जो यह बताता है कि स्वास्थ के बगैर आपका काम,पैसा,परिवार,सपना कोई काम का नहीं है ,सकारात्मक दिशा में बढ़ने का उत्साह है, सफर एक शिक्षक के लिए उसके दायित्व का बोध कराता सकारात्मक भाव है जो बच्चो के चेहरे पर खुशी भर दे ,उसे शिक्षा की भुख का अहसास करा दे और सफलता की राह पर ले जाकर छोड़े, शिक्षानिती से आयेगा सुधार और शिक्षको को पर्याप्त अवसर देने से सफर मंजिल को प्राप्त करने मददगार होगा।थपकी और भूख एक भाव है जो सबको प्रभावित करेगा । एक विद्यार्थी के लिए सफर उसे शत प्रतिशत परिणाम पाने में मदद करेगा ,100% परिणाम कैसे पाये इसकी तकनीक क्या हो ,सफलता के सूत्र और सपने पूरा करने का मंत्र इस सफर के प्रेरणादायक छोटी छोटी कहानी प्रेरित करती है। एक पालक और समाज के हर व्यक्ति के लिए सफर में मैनेजमेंट का एक ऐसा सूत्र है जिस अपनाकर सभी अपने आर्थिक लक्ष्य के साथ साथ अपने जीवन के लक्ष्य को पा सकते हैं सभी को यह प्रेरित करेगा अपने व्यक्तित्व को समाज और अपनों की खुशी के लिए निवेश करें। दोस्तों और परिवार का जीवन में महत्व को यह दर्शन करायेगा और अपने मां बाप अपने परिवार के लिए हमेशा समर्पित रहने प्रेरित करेगा ,जज्बात ,सफर के हमसफर,आनंद के पल आपको अपनों के पास ले जायेगा, सफर में कुछ ऐसी कहानी है जो आपको जीना सिखायेगा जीवन मृत्यु के पलों पर अपने आपको अंतिम सत्य का अहसास करायेगा,समर्पण जीवन दर्शन से आपको जीवन एक साधना बन जायेगा,वाणी की कुशलता जीवन के अनुभव सबको प्रेरित करेगा। सफर शिव ,परमसुख का अहसास,जीवन के बारह पाठ ,शिक्षक का त्याग और शिव भावना सबको सकारात्मक दिशा दिखायेगा ,रामायण और महाभारत के प्रेरक प्रसंग सभी को उस चरित्र के पास ले जायेगा ।सफर वास्तव में हर पल को आनंद से जीने की प्रेरणादायक यात्रा है जो लोगों को सफलता की राह दिखायेगा।
सफर का विमोचन करते हुए विशेष रुप से ब्रजेश सुचित्रा श्रीवास्तव जी और सुनील यादव जी लिपिक संध के प्रातीय महामंत्री और नारी शक्ति की प्रेरणा स्रोत रेवती यादव जी विशेष रुप से मंच पर उपस्थित रहे ।हर एक पन्ने में सफलता की राह है उनके अनुसार विद्यार्थी वहीं असफल होता है जो गुरु की शिक्षा और मां बाप की इच्छा का सम्मान नहीं करता। सफर नववर्ष में हर घर तक खुशी लेकर पहुंचेगा ।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
सेंट जेवियर स्कूल प्रकरण को लेकर फूटा जनाक्रोश, सर्वसेन समाज ने किया कलेक्ट्रेट घेराव
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी वारदात: विचाराधीन कैदी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
बायोमेट्रिक के साथ ओटीपी विकल्प भी लागू हो, राशन हितग्राहियों को हो रही परेशानी – रवि परयानी