August 23, 2026

कार्रवाई में 4.80 लाख का अवैध धान जब्त

Share this

बिलासपुर, 31 दिसम्बर 2025/जिला प्रशासन की अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इस क्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जांच टीम ने तीन स्थलों पर छापामार कार्रवाई कर 4.80 लाख रूपए के अवैध धान जब्त किये। आरोपियों के विरूद्ध मण्डी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि तीन संस्थाओं में 390 बोरी (155 क्विंटल) धान बरामद किया गया है। राजस्व विभाग के नेतृत्व में खाद्य एवं मण्डी विभाग के अधिकारियों से बनी टीम द्वारा छापे की कार्रवाई की गई। इनमें कृषि उपज मंडी समिति क्षेत्र अंतर्गत मुरकुटा के एक व्यापारी से 63 बोरी (25 क्विंटल) धान, कृषि उपज मंडी समिति कोटा क्षेत्र अंतर्गत दिनेश राज लोरमी के वाहन से 100 बोरी (40 क्विंटल) धान और कर्मा ट्रेडर्स चंगोरी कोटा के संस्थान से 227 बोरी (90 क्विंटल) धान शामिल हैं।

अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अब तक जिले में अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के कुल 56 प्रकरण तैयार किये गए हैं। इनसे लगभग 36 लाख 83 हजार 304 रूपये मूल्य के 304 क्विंटल धान बरामद किये गए हैं।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in