August 23, 2026

जिले में अब तक 3.11 लाख टन धान की खरीदी

Share this

बिलासपुर, 31 दिसम्बर 2025/धान खरीदी अभियान के अंतर्गत अब तक जिले में 3.11 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। खरीदे गये धान की कीमत लगभग 739 करोड़ रूपये है। मार्कफेड से मिली जानकारी के अनुसार गत वर्ष के इस तिथि तक धान खरीदी की तुलना में 79 प्रतिशत धान की आवक हो चुकी है। 30 दिसम्बर को 15 हजार 464 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई। समिति द्वारा खरीदे गये धान में से 3.06 लाख मी.टन धान को कस्टम मिलिंग के लिए राईस मिलर्स को डीओ जारी कर दिया गया है।

डीओ का प्रतिशत कुल खरीदे गये धान का 98 फीसदी है। इसमें से 2 लाख 48 हजार मीटरिक टन धान का उठाव भी किया जा चुका है। जारी डीओ के विरूद्ध 81 प्रतिशत धान का उठाव राईस मिलरों द्वारा किया जा चुका है। मालूम हो कि जिले में 1.33 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों में से लगभग 61 हजार किसानों ने अपने उपज का विक्रय कर लिया है। किसानों ने अपना संपूर्ण धान बेचने के उपरांत लगभग 840 हेक्टेयर रकबे का समर्पण किया है। 

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in