August 23, 2026

युक्तधारा पोर्टल द्वारा बनाया जा रहा आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्य योजना

Oplus_131072

Share this

बिलासपुर, 21 दिसंबर 2025/महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सभी निर्माण कार्यों का चयन तकनीकी पद्धति के आधार पर युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। यह कार्य महात्मा गांधी नरेगा के साथ राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के संयुक्त भूवन प्लेटफार्म पर व्यापक रूप से निर्मित युक्तधारा पोर्टल में किया जा रहा है। युक्तधारा पोर्टल महात्मा गांधी मनरेगा के लिए भू-स्थानिक योजना प्रणाली है जो ग्राम पंचायत स्तर से लेकर विकासखंड स्तर तक की संपूर्ण योजना निर्माण और अनुमोदन प्रक्रिया की डिजिटल रूप में प्रदान करता है। युक्तधारा पोर्टल का निर्माण राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने मिलकर किया है।

युक्तधारा पोर्टल की सहायता से मनरेगा योजना के लिए भौतिक योजना निर्माण, गतिविधियों की पहचान और क्षेत्र उपचार की योजना जैसे अन्य घटक शामिल है। यह पोर्टल ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा की गतिविधियों को सुविधा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है तथा अनुमेय कार्यों को दो श्रेणी में बांटा गया है जिसमें भौगोलिक रूप से विश्वेषित कार्य एवं ऐसे कार्य जो भू-स्थानिक और रिमोट सेंसिंग डाटा के आधार पर विश्वेषित नही किया गया है। इसके साथ ही सभी अनुमेय कार्यों का वर्गीकरण नरेगा सॉफ्टवेयर डेटाबेस के अनुसार निर्धारित करते हुए कार्य योजना बनाया जाएगा और अनुमोदित कार्य योजना में शामिल समस्त कार्यों के वर्क कोड युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से ही बनाए जाएंगे।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS