बिलासपुर, 19 दिसंबर 2025/नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला बिलासपुर की टीम द्वारा सिरगिट्टी क्षेत्र में स्थित भुना चना निर्माता फर्मों का छापामार शैली में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर 1 लाख से ज्यादा मूल्य के 1350 किलोग्राम भुना चना बरामद किया गया। गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल लेकर परीक्षण के लिए रायपुर प्रयोगशाला भेजा गया।
जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि संदेह के आधार पर सिरगिट्टी स्थित अमित फूड प्रोडक्ट से 600 किलोग्राम भुना चना (अनुमानित मूल्य 48 हजार रुपये) तथा जय भोले इंडस्ट्रीज से 750 किलोग्राम भुना चना (अनुमानित मूल्य 60 हजार रुपये) जब्त किया गया। साथ ही शिवशक्ति दाल मिल से भुना चना का नमूना जांच हेतु लिया गया। सभी संबंधित फर्मों को खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है। जब्त किए गए एवं संकलित नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है तथा इस प्रकार की जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
राजपूत करणी सेना महिला इकाई ने मनाया सावन महोत्सव
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण