बिलासपुर, 17 दिसम्बर 2025/संभागायुक्त सुनील जैन की अध्यक्षता में स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा के स्वशासी समिति के प्रबंध कार्य कारिणी समिति की बैठक संभागायुक्त कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय कोरबा के विभिन्न प्रस्तावों के संबंध में चर्चा हुई। चर्चा में चिकित्सा महाविद्यालय के बाह्य परीक्षकों के ठहरने की व्यवस्था, काउंसलिंग हॉल की साज-सज्जा के साथ-साथ चिकित्सालय में मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराये जाने की दृष्टिकोण से ब्लड सेंटर में स्थापित कम्पोनेट युनिट के संचालन हेतु विभिन्न उपकरण, रेडियोलॉजी विभाग के लिये 1 नग सीआर सिस्टम, ई-ऑफिस के सुचारू संचालन हेतु इंटरप्राइज फायरवॉल एवं अन्य आवश्यक उपकरण क्रय किये जाने के संबंध में प्रस्ताव परित किया गया है।
बैठक में सचिव स्वशासी समिति एवं अधिष्ठाता डॉ. के. के. सहारे, संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. गोपाल सिंह कंवर, प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा डॉ. सी. के. सिंह, उप अस्पताल अधीक्षक डॉ. दुर्गा शंकर पटेल, अशोक कुमार महिपाल, प्रशासकीय अधिकारी, सीजीएमएससी के अधिकारी एवं अन्य विभागों के सदस्यगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in


More Stories
बिलासपुर प्रेस क्लब का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, पूर्व अध्यक्षों ने साझा की संघर्ष और इतिहास की यादें
बिलासपुर में ‘लीगल माइंड्स’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ, न्यायिक सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन
खाना बनाने की बात पर हुआ विवाद, 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत