बिलासपुर, 1 अक्टूबर 2026/जिले की सभी 486 ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर से ग्रामसभाओं का आयोजन किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार आयोजित इन ग्रामसभाओं में गांव के समग्र विकास की कार्ययोजना, जल संरक्षण और पंचायतों के आय-व्यय सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

ग्रामसभाओं में विकसित ग्राम पंचायत योजना के निर्माण पर विचार-विमर्श किया जाएगा। ग्रामीणों की भागीदारी से गांव की आवश्यकताओं और विकास की प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी। इस दौरान वीबी-जी राम जी के जॉब कार्ड की मांग एवं कार्यों की मांग के विषय भी रखे जाएंगे। ग्राम पंचायत के आय-व्यय और बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत का प्रस्ताव भी ग्रामसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।
जल संरक्षण को भी ग्रामसभाओं में प्रमुखता दी जाएगी। ग्राम पंचायतों के भूजल स्तर का वाचन किया जाएगा तथा भूजल स्तर की जानकारी दीवारों पर लिखने के संबंध में चर्चा होगी। इसके साथ ही नशामुक्ति एवं गांव के समेकित विकास के लिए कार्ययोजना के निर्माण पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
आयोजित ग्रामसभाओं का विवरण विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in


More Stories
बिलासपुर प्रेस क्लब का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, पूर्व अध्यक्षों ने साझा की संघर्ष और इतिहास की यादें
बिलासपुर में ‘लीगल माइंड्स’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ, न्यायिक सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन
खाना बनाने की बात पर हुआ विवाद, 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत