बिलासपुर, 30 सितम्बर 2026/ जिले से स्थानांतरित एसडीएम श्री मनीष साहू, श्री प्रवेश पैकरा और श्री नितिन तिवारी को आज जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने तीनों अधिकारियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की कलेक्टर श्री अग्रवाल ने तीनों अधिकारियों द्वारा बिलासपुर जिले में दी गई सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ किया। राजस्व एवं प्रशासनिक दायित्वों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों पर सौंपे गए कार्यों को भी कुशलतापूर्वक संपादित किया। उन्होंने नवीन पदस्थापना के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा कल जारी स्थानांतरण आदेश में तीनों एसडीएम का बिलासपुर जिले से स्थानांतरण किया गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री वीरेंद्र पंचभाई, एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी, अपर कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in


More Stories
बिलासपुर प्रेस क्लब का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, पूर्व अध्यक्षों ने साझा की संघर्ष और इतिहास की यादें
बिलासपुर में ‘लीगल माइंड्स’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ, न्यायिक सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन
खाना बनाने की बात पर हुआ विवाद, 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत