October 22, 2026

पति के साथ काम पर जा रही महिला को बस ने कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Share this

बिलासपुर – रोजी-मजदूरी के लिए पति के साथ बाइक से तिफरा जा रही महिला की सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। महाराणा प्रताप चौक के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला सड़क पर जा गिरी और बस के पहियों की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल महिला को पति और आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चिंगराजपारा निवासी फिरन साहू रोजी-मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वे अपनी पत्नी दुवसिया साहू 35 वर्ष को बाइक पर बैठाकर तिफरा स्थित कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने जा रहे थे। दोनों महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को पीछे या साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दुबसिया सड़क पर जा गिरीं। इसी दौरान बस का पहिया महिला के पैर और कमर के हिस्से के ऊपर से गुजर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को सड़क से उठाने में मदद की। वहीं, हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर तिफरा की ओर फरार हो गया। फिरन साहू ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल पत्नी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सिम्स में चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान दुवसिया की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर हादसे में शामिल बस और फरार

चालक की पहचान करने में जुटी है।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website | + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in