October 22, 2026

एमबीबीएस की 150 सीटों में 128 पर प्रवेश, 22 सीटें अभी खाली 00 स्टेट कोटे की सभी 124 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी 00 ऑल इंडिया कोटे की 22 में से तीन सीटों पर ही हुए प्रवेश 00 सेंट्रल कोटे की चार सीटों में एक सीट भरी, तीन रिक्त

Share this

बिलासपुर। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2026-27 सत्र की 150 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब तक 128 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश मिल चुका है, जबकि 22 सीटें अभी रिक्त हैं। इनमें सबसे अधिक रिक्तियां ऑल इंडिया कोटे की सीटों में हैं।

एमबीबीएस की कुल 150 सीटों में से 124 सीटें स्टेट कोटे के लिए निर्धारित हैं। इन सभी 124 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। वहीं ऑल इंडिया कोटे की 22 सीटों में अब तक केवल तीन विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इस कोटे में अभी 19 सीटें रिक्त हैं।

इसके अलावा सेंट्रल कोटे की चार सीटों में से एक सीट पर प्रवेश हुआ है, जबकि तीन सीटें अभी खाली हैं। इस तरह तीनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 22 सीटों पर प्रवेश होना बाकी है।

प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण में रिक्त सीटों को भरने के लिए संबंधित कोटे के अनुसार काउंसिलिंग और प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। ऑल इंडिया और सेंट्रल कोटे की रिक्त सीटों पर प्रवेश पूरा होने के बाद एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या पूरी क्षमता के करीब पहुंचने की उम्मीद है। वर्तमान में स्टेट कोटे की सभी सीटें भर चुकी हैं, जबकि शेष सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया का इंतजार है।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website | + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in