बिलासपुर। न्यायधानी के मंगला क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक तालाब में अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शव नजर आते ही आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

बताया जा रहा है कि मृतक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। प्रथम दृष्टया उसके तालाब में डूबने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मृतक तालाब तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in


More Stories
बिलासपुर प्रेस क्लब का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, पूर्व अध्यक्षों ने साझा की संघर्ष और इतिहास की यादें
बिलासपुर में ‘लीगल माइंड्स’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ, न्यायिक सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन
खाना बनाने की बात पर हुआ विवाद, 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत