October 22, 2026

श्री राम सेवा समिति द्वारा सरकंडा में  होगा मलखम्ब 2.0 का आयोजन, पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 31 हजार, महिला वर्ग में 7100 रुपए

Share this

भक्ति के साथ दिखेगा पराक्रम और संतुलन का संगम

बिलासपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में भक्ति के साथ पराक्रम, शक्ति और संतुलन का संगम देखने को मिलेगा। श्री राम सेवा समिति, अशोकनगर सरकंडा द्वारा 6 सितंबर को अशोकनगर में ‘मलखम्ब 2.0’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में विभिन्न प्रतिभागी मलखम्ब पर अपने शारीरिक कौशल और संतुलन का प्रदर्शन करेंगे।

समिति के विकास सिंह, पुष्पराज साहू और ज्ञानेश्वर रामटेके ने बताया कि प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया जाएगा। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 31 हजार रुपए तथा महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार के रूप में 7100 रुपए दिए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार मलखम्ब भारतीय पारंपरिक खेल और शारीरिक अभ्यास की विधा है, जिसमें शक्ति, लचीलापन, संतुलन और एकाग्रता का प्रदर्शन किया जाता है।

जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए समिति का उद्देश्य पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को इससे जोड़ना है। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। समिति ने शहरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। आयोजन का मुख्य संदेश ‘पराक्रम, संतुलन और संस्कृति’ रखा गया है।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website | + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in