October 22, 2026

जन्माष्टमी की तैयारी के दौरान हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक

Share this

बिलासपुर –  कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों के बीच बिलासपुर के राजीव गांधी चौक के पास एक बड़ा हादसा हो गया। मटकी बांधने की तैयारी कर रहा 20 वर्षीय युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

जानकारी के अनुसार, जन्माष्टमी को लेकर इलाके में मटकी बांधने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान राज खान (20 वर्ष) मटकी बांधने के लिए गेट के ऊपर पहुंचा। इसी दौरान पास से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से वह झुलस गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। विद्युत आपूर्ति बंद कराने के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल युवक की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना ने सार्वजनिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाईटेंशन बिजली तारों के आसपास ऊंचाई पर किसी भी तरह की सजावट या मटकी बांधने से पहले पर्याप्त दूरी, सुरक्षा व्यवस्था और विद्युत विभाग की अनुमति सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website | + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in