बिलासपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्री संस्कार फाउंडेशन ने बिलासपुर स्थित सेवा भारती मातृ छाया अनाथ आश्रम में बच्चों को राखी, मिठाई, चॉकलेट, केक और फल वितरित किए।
इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया साहू ने कहा, आज आश्रम में आकर मुझे जो सुकून मिला है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। लोग अक्सर कहते हैं कि परिवार खून के रिश्तों से बनता है, लेकिन यहां आकर मुझे समझ आया कि परिवार खून के रिश्तों से नहीं, बल्कि आपसी प्यार और दुलार से बनता है। यहां उपस्थित सभी बच्चे इसका जीता-जागता सबूत हैं। मैं यहां बच्चों की देखरेख करने वालों को भी दिल से प्रणाम करती हूं, जो इन्हें सुरक्षित और प्यार भरा माहौल दे रहे हैं। आप सब भगवान का एक खूबसूरत तोहफा हैं। आप कल का भविष्य हैं। आप पढ़ें, खेलें और एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ें। कार्यक्रम में श्री संस्कार फाउंडेशन की पदाधिकारियों सोनिया साहू, निहारिका चटर्जी, लक्ष्मी सोनी, पद्मजा सिंह, सरबजीत कौर और किरण शुक्ला की उपस्थिति रही।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in


More Stories
बिलासपुर प्रेस क्लब का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, पूर्व अध्यक्षों ने साझा की संघर्ष और इतिहास की यादें
बिलासपुर में ‘लीगल माइंड्स’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ, न्यायिक सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन
खाना बनाने की बात पर हुआ विवाद, 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत