August 26, 2026

देवकीनंदन चौक में जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का भव्य स्वागत

Share this

बिलासपुर। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर उसकी देन कमेटी के तत्वावधान में निकाले गए जुलूस का देवकीनंदन चौक में टीम त्रिलोक श्रीवास एवं धर्म जागृति मंच द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी जुलूस के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं।

बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी आंध्र प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश मार्गदर्शक, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-3 बिलासपुर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में टीम त्रिलोक श्रीवास और धर्म जागृति मंच के सदस्यों ने जुलूस में शामिल लोगों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी की गई तथा राहगीरों एवं जुलूस में शामिल लोगों को लीची शरबत वितरित किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। देवकीनंदन चौक पर स्वागत के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर पंडित महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, राहुल गोरख, संजय गोयल, हृदेश कश्यप, दिव्य प्रकाश दुबे, पंडित जितेंद्र शर्मा, कौशल श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, कामरान खान, शादाब खान, शुभम श्रीवास, मयंक वर्मा, आनंद श्रीवास, धर्मेंद्र सोनी, अजय गुप्ता, अजीम खान, चरण सिंह राज, आयुष सिंह राज, पवन सिंह ठाकुर, रवि बघेल, अमन साहू, मंगल वाजपेई, कृष्णा श्रीवास, राम लखन जायसवाल, सुखदेव तिवारी, दादूराम शिकारी, चंद्रप्रकाश केसरवानी, नवीन चंद्र दुबे, रिकी, मनीष भट्ट, रामेश्वर केसरी, विनोद यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से सभी धर्मों के बीच प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया गया।