August 23, 2026

राजपूत करणी सेना महिला इकाई ने मनाया सावन महोत्सव

Share this

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कार्यक्रम में यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026, एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण व्यवस्था पर मंथन

कानूनों के विरोध में प्रदेशव्यापी रणनीति बनाने पर बनी सहमति

बिलासपुर। राजीव विहार कॉलोनी स्थित सांस्कृतिक भवन में श्री राजपूत करणी सेना जिला बिलासपुर महिला इकाई की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम जिला प्रभारी कुंती सिंह एवं जिला अध्यक्ष प्रमिला सिंह के नेतृत्व में तथा प्रदेश अध्यक्ष मीनू डब्बू सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

सावन महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के साथ संगठन की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में यूजीसी के इक्विटी रेगुलेशन 2026, एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग और आरक्षण व्यवस्था जैसे विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही इन मुद्दों को लेकर आगामी समय में प्रदेशव्यापी रणनीति तैयार करने पर भी सहमति बनी।

 महिलाओं ने दिखाई एकजुटता

कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी सरिता सिंह, प्रियंका सिंह, पायल सिंह एवं रश्मि सिंह तथा जिला पदाधिकारी नीलम सिंह, लक्ष्मी सिंह, निशा सिंह, ज्योति सिंह एवं भावना सिंह सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में राजपूत समाज की महिलाएं शामिल हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सावन महोत्सव में उत्साह का माहौल बना दिया। इस दौरान महिलाओं ने संगठन की एकजुटता और मजबूती के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in